..

Popular Posts

news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 अक्टूबर 2011

वनडे के बाद अब टेस्ट टीम से भी हुई हरभजन की छुट्टी


कु शानू । वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने की 6 तारीख से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इन 15 में जहां हरभजन सिंह की छुट्टी कर दी गई है। वहीं आर अश्विन, राहुल शर्मा, अजिंक्य रहाने, उमेश यादव, वरुण ऐरोन को पहली बार टेस्ट कैप दी गई है। सहवाग, सचिन और युवराज फिट होकर टीम में वापसी करने में कामयाब रहे।
सिलेक्टशन में सबसे चौंकाने वाली बात रही हरभजन सिंह की छुट्टी। बताया जाता है कि हरभजन के चयन को लेकर सेलेक्टर में भारी मतभेद थे और काफी बहस के बाद उनका नाम टीम से काट दिया गया। मुख्य चयनकर्ता समेत 2 और चयनकर्ता हरभजन को पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी खिलाने की वकालत कर रहे थे। उनकी जगह स्पिन की जिम्मेदारी आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा और राहुल शर्मा को दी गई है।
वनडे के बाद अब टेस्ट टीम से भी हुई हरभजन की छुट्टी
कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान धोनी को सीरीज में आराम दिया जाएगा लेकिन धोनी को न सिर्फ टीम में रखा गया बल्कि कोई बैकअप विकेटकीपर भी नहीं चुना गया। हैरानी इस बात की भी है कि 15 सदस्यीय टीम में 9 बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड में सबसे कामयाब गेंदबाज़ प्रवीण कुमार को टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है। जबकि प्रवीण के ही राज्य के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना को भी चयनकर्ताओं ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म दिखाने के बावजूद नजरअंदाज़ किया है। वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ टीम इंडिया का पहला टेस्ट दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला में 6 नवंबर से शुरू होगा।
टीम इस प्रकार है:- कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, विराट कोहली, वरुण एरॉन, अजिंक्य रहाने और राहुल शर्मा।

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2011

लीबिया का तानाशाह कर्नल गद्दाफी मारा गया

कु शानू । दुनिया के गिने-चुने तानाशाहों में शुमार कर्नल मुअम्‍मार गद्दाफी सिरते पर कब्‍जा पाने की लड़ाई में मारा गया। गद्दाफी की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। हालांकि इन खेबरों की आधाकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। खबरों की मानें तो गद्दाफी की मौत उसके गृहनगर सिरते में हुई है। इससे पहले गद्दाफी के घायल हो जाने के बाद उसको गिरफ्तार करने की खबर आ रही थी मगर अब एएफबी ने जो फोटो जारी की गई है  उससे गद्दाफी के मौत की पुष्टि हो रही है।


न्‍यूज चैनलों की रिपोर्ट की मानें तो गद्दाफी के साथ ही साथ लिबिया सेना प्रमुख को भी नाटो सेना ने मार गिराया है और गद्दाफी के बेटे मुतस्तिम और अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गद्दाफी पिछले काफी दिनों से एक गड्ढे में छुपा हुआ था। मालूम हो कि गद्दाफी ने 40 साल तक लीबिया पर राज किया था। और अब नाटो सेना ने गद्दाफी के गृहनगर सिरते को अपने कब्जे में ले लिया है।


उल्‍लेखनीय है कि गद्दाफी के लिए गृह नगर सिरते एक ऐसा अकेला शहर था जहां गद्दाफी के वफादार सुरक्षा बलों का अब तक कब्जा बरकरार था। गद्दाफी लीबिया में 1969 में सत्तारूढ़ हुआ था। गत फरवरी में भड़के जनांदोलन की वजह से उसे अपदस्थ होना पड़ा था। तभी से नाटो सेना गद्दाफी के ठिकानों की तलाश कर रही थी। सूत्रों की मानें तो सिरते में अभी भी गोलीबारी जारी है।


तानाशाह से छुटकारा पाये जाने के कारण वहां राष्ट्रीय गान गाए जा रहे हैं। अलजजीरा के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल (एनटीसी) के लड़ाकों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुअम्मर गद्दाफी के गृहनगर सिर्त पर कब्जा कर लेने के बाद एनटीसी समर्थक लड़ाके जश्‍न मनाते देखे गए है। वे हवा में गोलियां चला रहे थे और राष्ट्रगान गा रहे थे। खुशी में झूम रहे एनटीसी लड़ाकों ने अंगुलियों से विजय का चिन्‍ह दिखाया। लड़ाके अल्ला हो अकबर (खुदा सबसे बड़ा है) के नारे लगाए और झंडा लहराया।



गुरुवार, 13 अक्टूबर 2011

कबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची से पूछताछ शुरू

शानू : भारत के सबसे वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी और १९९३ के मुंबई बम धमाके के आरोपी इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची से बुधवार को लंदन की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड ने पूछताछ की। दूसरी ओर भारत ने कहा है कि मिब्रिटेन में मिर्ची से पूछताछ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरूर्ची के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दाऊद के ६१ वर्षीय सहयोगी मेमन की मुंबई पुलिस को ड्रग और १९९३ के मुंबई बम धमाकों के मामलों में तलाश है।


उसे मंगलवार को एसेक्स के रॉमफोर्ड में गिरफ्तार किया गया है। स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया है कि एसेक्स में मिर्ची को एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उससे पूर्वी लंदन के पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है। उधर नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मिर्ची के प्रत्यर्पण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है जो कि अब भी वैध है। इसका अर्थ यह है कि वह एक वांछित व्यक्ति है और हम उसके भारत प्रत्यर्पण की मांग कर सकते हैं।


मिर्ची को १९९५ में ड्रग की सप्लाई और मुंबई बम धमाकों के आरोप में स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था।

R